Views: 199
0 0
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का छेछौरी पंचायत में हुआ आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का छेछौरी पंचायत में हुआ आयोजन

पंडवा/पलामू:– पलामू जिला के पंडवा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम छेछौरी में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन अंचलाधिकारी हलधर कुमार शेट्टी,प्रखंड प्रमुख गीता मेहता,उप मुखिया के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लाभुकों के बीच प्रमुख ने परिसम्पतियों का किया वितरण…. कार्यक्रम…

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का छेछौरी पंचायत में हुआ आयोजन
Read Time:3 Minute, 9 Second
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का छेछौरी पंचायत में हुआ आयोजन

पंडवा/पलामू:– पलामू जिला के पंडवा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम छेछौरी में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन अंचलाधिकारी हलधर कुमार शेट्टी,प्रखंड प्रमुख गीता मेहता,उप मुखिया के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

लाभुकों के बीच प्रमुख ने परिसम्पतियों का किया वितरण….

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का छेछौरी पंचायत में हुआ आयोजन

कार्यक्रम में बिरसा हरित आम बागवानी योजना के तहत लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुकर पालन के लिए लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, सवर्जन पेशन योजना के तहत वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र, लाभुक के बीच जॉब कार्ड , आम- बागवानी के लिए स्वीकृति पत्र,  छात्र–छात्राओं के बीच साईकिल के लिए स्वीकृति पत्र, जेएसएलपीएस के तहत 15 समूहों के लिए क्रेडिट लिंकेज का चेक, जरूरतमंद लाभुको के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया।

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का छेछौरी पंचायत में हुआ आयोजन
Oplus_131072

साथ ही विशेष जानकारी देते हुए प्रखण्ड प्रमुख गीता मेहता ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार के द्वारा चलाई जा रही है जो बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण जनता को काफी सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम के बारे में अंचलाधिकारी ने कहा कि “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि,जनता के बीच जाकर समस्याओं को जाने और आवेदन लेकर समस्याओं को निदान करें। साथ ही अधिकारी एवं जनता की दूरी को समाप्त करना है। वहीं उप मुखिया ने कार्यक्रम में आए पंचायत क्षेत्र के जनता का स्वागत करते हुए सरकार के कई योजनाओं का उल्लेख किया और लोगों से अपील किया की आप सब सरकार के द्वारा दी जाने वाली योजना का लाभ जरूर लें। मौके पर प्रखण्ड प्रमुख गीता मेहता, अंचलाधिकारी हलधर कुमार शेट्टी, प्रखंड नाजिर संजीव गुप्ता,पंचायत सचिव, प्रखंड अंचल कर्मी के साथ संबंधित कई अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports