लातेहार:- सदर प्रखंड के केंदवाही गाँव में मंगलवार को आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए किया गया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अमित पाण्डेय ने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा, “खेल युवाओं को स्वस्थ जीवन जीने और टीम भावना को विकसित करने में मदद करता है।
इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी शामिल हुए। टूर्नामेंट में विभिन्न गांवों की कई टीमें भाग ले रही हैं और यह टूर्नामेंट कई दिनों तक चलेगा।
मौके पे जिला उपाध्यक्ष श्रावण पासवान ने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि आजसू पार्टी सदैव इस प्रकार के खेल आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहेगी।
मौके पे ओबीसी जिलाध्यक्ष नितेश जयसवाल, छात्र संघ अध्यक्ष अभिजीत, सोनू, विकास साहू ,प्रकाश यादव, मिथलेश उरांव, अखिलेश कुमार, जितेंद्र उरांव, प्रेम उरांव इत्यादि उपस्थित थे।