संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका:- मनिका पंचायत सचिवालय भवन में स्थित प्रज्ञा केंद्र में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के कार्य को लेकर डी एस सी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मनिका पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र के सतीश कुमार व मनिका पंचायत सेवक आत्मा सिंह से डी एस सी ने मनिका प्रखंड के बहनों द्वारा दिए गए फार्म के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल की। और आदेश दिया कि कोई भी बहन बेटी इस योजना से छुटने नहीं चाहिए साथ उनकी उनकी अपने परिवार में स्वालंबन होने की भागीदारी सुनिश्चित हो।
और उन्हें प्रति माह एक हजार रुपए सरकार द्वारा सरकार द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्राप्त हो सके। वहीं मनिका पंचायत सचिवालय में स्थित प्रज्ञा केंद्र में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अच्छे कार्य करने पर मनिका पंचायत सचिवालय में स्थित प्रज्ञा केंद्र के सतीश कुमार और मनिका पंचायत सेवक आत्मा सिंह को डी एस सी ने बधाई दिया।