मुंबई। मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार को हुई घातक बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटना के मामले में शिवसेना शिंदे गुट के नेता के बेटे की तलाश जारी है।बीएमडब्ल्यू कार से एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उस पर सवार महिला की मौत हो गई थी।
आरोपी का नाम मिहिर शाह बताया जा रहा है। वीडियो में मिहिर अपने चार दोस्तों के साथ मर्सिडीज कार में पब से निकलते हुए दिख रहा है। पुलिस ने बताया है कि बाद में मिहिर ने अपनी कार बदल ली और वह बीएमडब्ल्यू चलाने लगाकार राजेश शाह के नाम पर पंजीकृत है। बीएमडब्ल्यू के ड्राइवर राजर्षि बिदावत को पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी मिहिर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस को शक है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे छिपाने में मदद की है। पुलिस गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ कर रही है और उसके लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।उधर घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
यह पूछे जाने पर कि क्या इस दुर्घटना में शामिल व्यक्ति शिवसेना के एक नेता का बेटा है, शिंदे ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और सरकार हर मामले को एक ही नजरिये से देखती है। इस दुर्घटना के लिए कोई अलग नियम नहीं होगा। सब कुछ कानून के अनुसार किया जाएगा।