नावा बाजार (पलामू):- रामनवमी पूजा को लेकर नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार के नेतृत्व पुलिस बल के साथ प्रखंड मुख्यालय के कई क्षेत्रों में निकाल गया फ्लैग मार्च । रामनवमी त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे । थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव एवं राम नवमी पूजा को लेकर नावा बाजार पुलिस सभी गतिविधियों पर एलर्ट है । फ्लैग मार्च मुख्यालय बाजार प्रांगण से शुरू होकर मुख्य पथ से महावीर मंदिर प्रांगण होते हुए खोढी मोड़ पहुंचकर छतरपुर प्रखंड से डाली मुरूमदाग, शाही ,भिखी रूदवा, कुंडौली, चेगौना ,खोढी़, अरर, अटवाही, सतघरवा का अखाड़ा व जुलूस का मुयाअना किया गया।उसके बाद वापस सोहदाग मोड़ पहुंचकर कुम्भी खुर्द,कुम्भी कला, सोढमहुआ,ठेकही का जुलूस का आकलन किया गया।उन्होंने कहा कि इस कार्य मे स्थानीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा।
सभी आयोजक पूजा समिति के लोगो को लिखित रूप से स्थानीय प्रशासन को सूचना देनी चाहिए । धार्मिक आयोजन में या जुलूस के दौरान शराब के सेवन नही करने की अपील किया।उन्होंने लोगो से आदर्श आचार संघीता का पालन करते हुए रामनवमी पूजा मनाने की बात कहा ।उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास करने वाले लोगो को बक्सा नही जाएगा वैसे लोगो को चिन्हित कर विधिसंवत कानूनी करवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक रितेश लकड़ा,सुधीर कुमार संयुक्त नावा पुलिस बल मौजूद थे।