Views: 177
0 0
चित्रांश महापरिवार गोला के पूर्व सचिव की सड़क दुर्घटना हुई मौत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

चित्रांश महापरिवार गोला के पूर्व सचिव की सड़क दुर्घटना हुई मौत

गोला(रामगढ़)।बुधवार देर शाम लगभग 8:30 बजे दामोदर रेस्टोरेंट के सामने हुई सड़क दुर्घटना में बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। मृतक की पहचान गोला बक्शी टोला निवासी ज्योति कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना (66 वर्ष) के रुप हुई। जानकारी के अनुसार मृतक धनबाद से बाईक चलाकर अपने घर गोला वापस आ…

चित्रांश महापरिवार गोला के पूर्व सचिव की सड़क दुर्घटना हुई मौत
Read Time:3 Minute, 18 Second
  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

मौत की खबर सुनकर चित्रांश महापरिवार सहित पूरा गोला स्तब्ध रह गया

चित्रांश महापरिवार गोला के पूर्व सचिव की सड़क दुर्घटना हुई मौत
फाईल फोटो

गोला(रामगढ़)।
बुधवार देर शाम लगभग 8:30 बजे दामोदर रेस्टोरेंट के सामने हुई सड़क दुर्घटना में बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। मृतक की पहचान गोला बक्शी टोला निवासी ज्योति कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना (66 वर्ष) के रुप हुई। जानकारी के अनुसार मृतक धनबाद से बाईक चलाकर अपने घर गोला वापस आ रहे थे, इसी क्रम में यह घटना घटी। ज्योति कुमार सिन्हा वर्ष 2018 में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड(बीसीसीएल) के मुनीडीह परियोजना(धनबाद) से सेवानिवृत्त हुए थे। ज्योति कुमार सिन्हा चित्रगुप्त महापरिवार गोला के तीन वर्षों तथा सचिव पद पर रहे। वे सरल, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। सामाजिक कार्यों में उनकी उपस्थिति सराहनीय रही है। वे अपने पीछे माँ, पत्नी और दो बेटे सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरिक्षण हेतु सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। अन्त्यपरिक्षण के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दुमुहानी मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ सुपुत्र निशांत ने किया। उनके देहावसान पर सर्वत्र शोक की लहर हैं। उनके देहावसान पर चित्रांश समाज के सनतकुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, बिपिन बिहारी प्रसाद, प्रदीप कुमार सिन्हा, कुँवर कुमार बक्शी, प्रदीप चन्द्र लाला, रविन्द्र कुमार सिन्हा, संजय बक्शी, सुजीत सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, रजनीश आनंद, अभिषेक कुमार सिन्हा, अमीत कुमार सिन्हा, महेन्द्र बक्शी, संदीप बक्शी, सुदीप बक्शी, संदीप लाला, आनंद बक्शी, जीवन बक्शी, रितेश बक्शी, कुमार प्रशांत, शमी बक्शी सहित समाज के सभी सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है, साथ ही क्षेत्र के प्रबुद्ध जन अक्षय अग्रवाल, मनोज कुमार मिश्र, भरत सोनी, पंचम चौधरी, विजय ओझा, विकास मणि पाठक, जनार्दन पाठक, उज्जवल चक्रवर्ती सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Loading

चित्रांश महापरिवार गोला के पूर्व सचिव की सड़क दुर्घटना हुई मौत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports