संवाददाता – धनंजय कुमार,
गढ़वा:- सोमवार को 81 विधानसभा क्षेत्र भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने खरौंधी प्रखंड में चार कालीकरण पथ निर्माण का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना कर तथा नारियल तोड़कर किया| जिसमें कुपा मुख्य पथ से चंद्रे टोला तक पथ निर्माण का शिलान्यास, अरंगी मुख्य पथ से बैत्रा गांव तक पथ निर्माण का शिलान्यास, सिसरी बनखेता गांव से अंधरी टोला तक पथ निर्माण का शिलान्यास तथा अमरोरा मुख्य पथ से चिनियाही गांव तक कालीकरण पथ निर्माण का शिलान्यास किया । शिलान्यास कार्य का शुरुआत कुपा मुख्य पथ से चंद्रे टोला तक कालीकरण पथ का शिलान्यास किया गया जो 2 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से बनेगा ।
इसके बाद ए पी ए डी पब्लिक स्कूल चौरियां में सभा रखा गया| माननीय विधायक जी को मंदार नृत्य , बैंजो बाजा बजाकर एवं ए पी ए डी पब्लिक स्कूल के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर तथा विद्यालय प्रधानाध्यापक के द्वारा बुके अंग वस्त्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया |भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा 51 किलो के माला से भव्य स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि हम सदैव जनता के हित में कार्य करते हैं जनता के लिए जीते हैं और जनता के लिए मरते हैं। इसलिए मेरा लक्ष्य और मेरा विश्वास केवल विकास से है आज जो हम सड़क का शिलान्यास किया इस सड़क को बन जाने से आवागमन में सहूलियत होगी|
इनके वानी से और उनके विकास कार्य से प्रभावित होकर दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए भाजपा के दामन थामने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर शामिल हुए।इस मौके पर प्रभारी दयानंद भगत,मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा,सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र दास, भाजपा नेता आनंद चौधरी, सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन राम, विनोद सिंह, पप्पू विश्वकर्मा, धनंजय कुमार, मनोज कुमार चौधरी, विद्यालय प्रधानाध्यापक शिवकुमार चौधरी एवं सभी छात्र-छात्राएं एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस कार्य का कुशल संचालन खरौंधी प्रखंड मंडल महामंत्री इग्नाशुशबाडा ने किया।