लातेहार:- उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर गठित वाहन कोषांग की समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें मतदान कर्मियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की आवश्यक्ता पर चर्चा की गई।
वाहन कोषांग की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने प्रभारी पदाधिकारी वाहन कोषांग सह जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार से वाहनों की उपलब्धता एवं आकलन की जानकारी लेते हुए वाहन उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि पोलिंग के दिन से पहले सारी तैयारियां पूर्ण कर लें। सारी पोलिंग पार्टी को सामग्री उपलब्ध कराते हुए उन्हें मतदान केंद्र भेजने की सारी व्यवस्था सुनिश्चित करें। आगामी चुनाव के संचालन को लेकर पूरी तैयारियों सहित सुरक्षा के साथ-साथ आवागमन के विभिन्न पहलुओं पर उपस्थित पदाधिकारियों के साथ विस्तृत रूप से समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में वाहन कोषांग में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,