देवघर:- शुक्रवार को देवघर जिला के 28वें जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के रूप में आज राहुल कुमार भारती ने निवर्तमान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी ने कहा कि जनसम्पर्कीय कार्यों के लिए जो सरकार ने मुझे दायित्व सौपा है, उस पर शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूँगा। साथ ही सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के साथ मीडिया से बेहतर समन्वय की दिशा में कार्य करने का प्रयास करूंगा। आगे उन्होंने कहा कि हमें हर परिस्थिति में अच्छा कार्य करना है और हमारा प्रयास रहेगा कि किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले अंतिम व्यक्ति का ख्याल मन में रहे।इस दौरान उपरोक्त के अलावे सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, कार्यालय कर्मी व विभिन्न संस्थानों के मीडिया कर्मी आदि उपस्थित थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,