
मेदिनीनगर:- शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाहाता इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक 37 वर्षीय महिला को गोली मार दी गई। गोली महिला के गर्दन में लगी हैं।गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गोली मारने वालों की पहचान हो चुकी है।जानकारी के अनुसार गोली नावाहाता निवासी विश्वेश्वर गिरि की पुत्री मीनाक्षी देवी को मारी गई है। मीनाक्षी मायके में ही रहती है। गढ़वा जिले के भंडरिया में उसकी शादी हुई है। उसका पति राजू गोस्वामी भी उसके साथ यहीं रहकर व्यवसाय करता है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। किरायेदार चार साल पहले विश्वेश्वर गिरि के घर में किराए पर रहता था। दो अपराधियों ने घर पहुंचे और मीनाक्षी को टारगेट कर गोली चला दी। 2 अपराधियों ने मीनाक्षी गोस्वामी नामक एक महिला को गोली मार दी है। जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में काम काज कर रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले गोलू और संतोष घर में घुसे और महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गएं। एएसपी गौरव गोस्वामी, एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।