प्रदीप पाठक की रिपोर्ट,
झारखंड जन कल्याण सेवा संघ के द्वारा स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन मुंबई में किया गया जिसकी अध्यक्षता झारखंड जन कल्याण सेवा संघ के अध्यक्ष संजय राणा ने किया ।स्वागत सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा उपस्थित हुए।किशोरी राणा ने एकजुटता पर बल दिया ओर कहा यह संस्था कई सामाजिक कार्य करते आ रही है गांव गांव में लोग भ्रष्टाचार से जूझ रहे हैं।
ऐसे में झारखंड जन कल्याण सेवा संघ लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। झारखंड जन कल्याण सेवा संघ के अध्यक्ष संजय राणा ने कहा कि बहुत ही मजबूती ढंग से संस्था अपनी शाखा का विस्तार कर रही है और कड़ी से कड़ी जोड़ कर योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र राणा, कुलदीप राणा , तुलसी राणा, प्रभु राणा, सुरेश राणा, नंदकिशोर राणा, अजय राणा, सीताराम राणा, राजू राणा, अशोक राणा, कामेश्वर राणा, आदि कई लोग उपस्थित थे।