बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा का सात सदस्यीय टीम ने गरीब किसान बुधरा खड़िया के खलियान में रखे धान का गांज में आग लगाने की घटना के बाबत तहकीकात के लिए तथा किसी भी किसान के साथ इस तरह की घटना ना घटे इस बात को लेकर किसान नेताओं ने पंडरिया गांव का दौरा किया। मालूम हो की 20 दिसंबर 2023 को रात्रि में दबंगों के मिली भगत से बुधरा खड़िया के खलिहान में रखे धान का पर आग लगाकर करीब 45 क्विंटल धान को नष्ट कर दिया गया था। घर के लोग धान में लगी आग न बुझा पाए इसके लिए बुधरा खड़िया के घर को हरवे हथियार के साथ लोग घेर कर रखे हुए थे।
पुलिस के गांव आने के बाद घर घेरने वाले भागे तब जाकर बुधरा खड़िया पुलिस के साथ खलिहान गए तब तक सभी धान जलकर राख हो चुका था। किसान नेताओं को पीड़ित किसान बुधरा खड़िया और ग्रामीणों ने बताया कि सूखाग्रस्त के बावजूद किसी प्रकार से लगाया गया खलियान में रखे गए धान को करमा खड़िया वगैरह के द्वारा आग लगाया गया है। लेकिन दोषियों पर जिस तरह का कार्रवाई पुलिस प्रशासन के द्वारा होना चाहिए अभी तक उस तरह की कार्रवाई नहीं हुई है, जो दोषियों का मन बढ़ा रहा है। इससे बुधरा खड़िया के परिवार वालों को जान माल की क्षति हो सकती है । किसान नेताओं ने कहा है कि मामले से जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में किसान सभा आंदोलन के लिए की भी तैयारी करेगी। दौरा करने गई टीम में मुख्य रूप से पार्टी के नेता प्रकाश उरांव, आदित्य सिंह, शिवप्रसाद साहू, शंकर उरांव, पुष्पा उरांव, कुसुमा मिंज व मालती देवी शामिल थे। मौके पर बुधरा खड़िया के अलावे गांव के सोमरा खड़िया, घनश्याम साहू, रामविलास साहू, विवेक साहू, बंधन लोहरा, खिरो साहू मोहर साहू, दातीया गोप, अर्जुन खड़िया, कुंदन साहू के अलावे काफी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे।