Views: 196
0 0
आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाये जा रहे शिविरों में योजनाओं के साथ-साथ जमीन से जुड़े कार्यों का भी हो रहा निपटारा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाये जा रहे शिविरों में योजनाओं के साथ-साथ जमीन से जुड़े कार्यों का भी हो रहा निपटारा

पलामू:- पलामू जिला चैनपुर के कंकारी पंचायत में लगाये गये शिविर में ऑन स्पॉट रामसेवक ठाकुर व सुनील ठाकुर का लगान रसीद हुआ निर्गत। जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाये जा रहे शिविर में आमजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।लेकिन अब योजनाओं के साथ-साथ लोगों के जमीन…

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाये जा रहे शिविरों में योजनाओं के साथ-साथ जमीन से जुड़े कार्यों का भी हो रहा निपटारा
Read Time:2 Minute, 3 Second
आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाये जा रहे शिविरों में योजनाओं के साथ-साथ जमीन से जुड़े कार्यों का भी हो रहा निपटारा

पलामू:- पलामू जिला चैनपुर के कंकारी पंचायत में लगाये गये शिविर में ऑन स्पॉट रामसेवक ठाकुर व सुनील ठाकुर का लगान रसीद हुआ निर्गत। जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाये जा रहे शिविर में आमजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।लेकिन अब योजनाओं के साथ-साथ लोगों के जमीन से जुड़े कार्यों का भी निष्पादन किया जा रहा है।चैनपुर के कंकारी में रविवार को लगाये गये शिविर में रामसेवक ठाकुर का लगान रसीद ऑनलाइन ऑन स्पॉट निर्गत किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से लगल थे रसीद नहीं कट रहा था लेकिन शिविर में तत्काल तुरंत रसीद कट गया।

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाये जा रहे शिविरों में योजनाओं के साथ-साथ जमीन से जुड़े कार्यों का भी हो रहा निपटारा

इसी तरह सुनील ठाकुर ने बताया कि मेरे पिताजी के नाम से म्युटेशन था लेकिन रसीद नहीं कट पाया था,शिविर में अप्लाई किये तुरंत काम हो गया।उपरोक्त के अतिरिक्त कई लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण,जॉब कार्ड का वितरण,कई लाभुकों का पेंशन निर्गत किया गया। कंकारी में आयोजित शिविर में अवकाश रहने के कारण लोगों की भागीदारी काफी अधिक देखी गयी।इस दौरान सबसे अधिक भीड़ स्वास्थ जांच काउंटर,आधार काउंटर व अबुआ आवास के काउंटर पर देखी गयी।मौके पर चैनपुर बीडीओ नितेश व सीओ संजय बाखला समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports