संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी,
गढ़वा :- धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर मे रविवार को एमडीएम बनाने वाली रसोइया और संयोजिका ने राष्ट्रीय संयुक्त असंगठित श्रमिक रसोईया, संयोजीका वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के तत्वाधान मे बैठक किया। इस बैठक की अध्यक्षता संयोजीका संगठन के प्रखंड अध्यक्ष स्वरसती देवी ने किया। बैठक मे सर्वप्रथम संगठन का विस्तार करते हुए समाजसेवी अशोक सिंह को जिला गढ़वा का का संरक्षक चुना गया साबिया परवीन को संयोजीका संघ का प्रखंड उपाध्यक्ष अमरावती देवी एवं मनोनीत किया गया। वही बैठक को संबोधित करते हुए संयोजीका संघ की जिलाध्यक्ष लडुईमा बिबी ने कहा कि हम रसोईया और संयोजीकाओं अध्यक्षों का बैठक तीन जनवरी 2023 को रांची में हुआ था जिसमें राज्य की हजारों संयोजीका एक कार्यरत रसोइयों शामिल थीं और इस विशाल धरना प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश के दो मंत्री भी उपस्थित थे। वही रांची के धरने को संबोधित करते हुए कहा था कि रसोईयों के मानदेय में 1000 एक हजार वृद्धि आने वाले समय में किया जायेगा, और सभी रसोइया संयोजिका की पांच सुत्री मांगपत्र में अंकित संयोजीकाओं के समस्याओ पर गम्भीरता पूर्वक गहराई से विचार विमर्श किया जायेगा। वही संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक संरक्षक तैय्यब अन्सारी ने बैठक मे कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार को बार बार पांच सुत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया जा रहा है। जिसमे सर्वप्रथम प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत देश में समस्त कार्यरत रसोइयों, संयोजीकाओं सहायकायो अध्यक्षों को नियमितकारण स्थाई करते हुए भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदेय अधिनियम के तहत संपूर्ण भारत में लागु करते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। वही दुसरा उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित आदेश के तहत संपूर्ण भारत में कार्यरत रसोइयों को सन 2005 से अब तक का अन्तर अवषेश मानदेय जोड़कर लाखों रुपए का भुगतान किया जाय। और तीसरा देश में समस्त कार्यरत रसोइयों संयोजीकाओं सहायकायो अध्यक्षों का नियमावली बनाकर सेवा अवधि 65 वर्ष निर्धिरित करने व प्रधानमंत्री पोषण योजना में कार्यरत सभी वर्करों को उम्र के आधार पर निष्कासन होने पर उनके ही परिवार मे समायोजित करते हुए निष्कासित व्यक्ति को पाच लाख रुपए नकद ग्रेच्युटी एवं 10.000 दस हजार रुपए मासिक पेंशन उपलब्ध कराए जाने की मांग शामिल है। वही प्रधानमंत्री पोषण योजना में शामिल समस्त कार्यरत रसोइयों संयोजीकाओं सहायकायो अध्यक्षों को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने जाने हेतु शासनादेश जारी करने की मांग शामिल है। वही बैठक मे यह भी निर्णय लिया गया की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समयानुसार मांग पत्रो पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई नहीं किया जाएगा तब आगामी वर्ष 2024 के फरवरी महिने में दो फरवरी से 29 फरवरी तक देश की राजधानी नई दिल्ली सांसद भवन जन्तर मंन्तर मार्ग पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और उच्चतम न्यायालय में याचिका रिट दायर किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से गुड़िया देवी, तैय्यबा बिबी, सुनीता देवी, रानी देवी, शबरुन बिबी, कलावती देवी, मिरा देवी सिमा देवी, लालती देवी, फुलवंती देवी सहित सैकड़ो कार्यरत रसोईया उपस्थित थे।