- खेल जीवन को देती है नई दिशा…….. डॉ प्रसाद पासवान, प्राचार्य, नेतरहाट आवासीय विद्यालय
4 दिसंबर से 8 दिसंबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिता
लातेहार:- नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अंतर आवासीय वर्गीकरण क्रिकेट प्रतियोगिता आरंभ की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रसाद पासवान ने क्रिकेट खेलकर की। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रसाद पासवान ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पढ़ाई के साथ खेल जीवन का अभिन्न अंग बन गया है, उन्होंने कहा कि खेल जीवन को नई दिशा दे रहे रहा है ।
उन्होंने प्रतिभागियों को खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व अतिथियों को खेल प्रभारी विधु शेखर देव एवं स्वागत प्रभारी राधा के द्वारा पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया। मौके पर मौके पर विद्यालय के शिक्षक रवि रंजन, रवि प्रकाश सिंह, मुकेश कुमार, विनोद टोप्पो, तारकेश्वर, अतुल रंजन समेत शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।