बारियातू:-प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में गुरूवार को बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने उपस्थित सभी बीएलओ एवं पर्वेक्षकों को एस एस आर 2024 के क्रम में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।
वहीं वैसे बीएलओ जिनके द्वारा 60 से कम प्रपत्र की प्रविष्टि की गई है उन्हें फटकार लगाते हुए निर्धारित समय से प्रपत्र प्रविष्टि करने को निर्देशित किया।साथ ही 80+मतदाताओं को दो दिनों में सत्यापन कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।मौके पर आलोक कुमार दुबे, पर्यवेक्षक प्रकाश कुमार, चन्दन कुमार, बिमला कुमारी, प्रकाश यादव, विजय यादव, बी एल ओ बबीता देवी, सबिता देवी, सुषमा देवी निलम देवी,शक्लमणी देवी, विनिता टोप्पो सहित कई पर्यवेक्षक एवं बीएलओ मौजूद रहे।