Views: 145
0 0
साहिबगंज:धान फसल कटनी प्रयोग प्रारंभ,बाढ़ और चक्रवात से...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

साहिबगंज:धान फसल कटनी प्रयोग प्रारंभ,बाढ़ और चक्रवात से किसानों की पैदावार पर असर

बरहरवा।राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पंचायत में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, साहिबगंज के निर्देशानुसार शुक्रवार को फसल कटनी प्रयोग प्रारंभ हुआ। नियमानुसार शोभापुर गाँव के किसान राजेन्द्र कुमार पंडित के जमीन पर सैदपुर के लिए प्रतिनियुक्त जनसेवक कैलाश वर्मा के द्वारा विधिवत किसानों और मजदूरों की उपस्थिति में कटनी प्रयोग सम्पन्न की गई। इस बार साहिबगंज…

साहिबगंज:धान फसल कटनी प्रयोग प्रारंभ,बाढ़ और चक्रवात से किसानों की पैदावार पर असर
Read Time:1 Minute, 59 Second
साहिबगंज:धान फसल कटनी प्रयोग प्रारंभ,बाढ़ और चक्रवात से किसानों की पैदावार पर असर

बरहरवा।राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पंचायत में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, साहिबगंज के निर्देशानुसार शुक्रवार को फसल कटनी प्रयोग प्रारंभ हुआ। नियमानुसार शोभापुर गाँव के किसान राजेन्द्र कुमार पंडित के जमीन पर सैदपुर के लिए प्रतिनियुक्त जनसेवक कैलाश वर्मा के द्वारा विधिवत किसानों और मजदूरों की उपस्थिति में कटनी प्रयोग सम्पन्न की गई।

इस बार साहिबगंज गंगा नदी में लगातार तीन बार बाढ़ की भयावह स्थिति बनी जिस कारण सैदपुर पंचायत और गंगा नदी से सटे सभी पंचायत के खेत पुरी तरह बाढ़ के पानी से डूब गई। उक्त खेत में लगे धान की फसल खराब हो गई और पैदावार नष्ट हो गई। किसानों के अनुसार समान्यतः प्रति हेक्टेयर बीस से पच्चीस क्वींटल पैदावार होती थी, जबकि इस बार किसान प्राकृतिक रूप से फसल नष्ट होने के कारण काफी चिंतित हैं।

पचास वर्ग फीट जमीन में महज छ: से नौ किलोग्राम धान होने की संभावना है। साहिबगंज के सभी प्रखण्ड में फसल कटनी प्रयोग होनी है और इसी के अनुसार जिले का पैदावार का अनुमान लगाया जा सकेगा। मौके पर फसल कटनी प्रयोग के प्रखण्ड समन्वयक आशीष साह, अजय महतो, बैद्यनाथ मंडल, गोविन्द मंडल, धनंजय मंडल, छोटेलाल मंडल एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports