ओडिशा का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार रघुवर दास शनिवार को सेवा विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ओडिशा के राज्यपाल का अभिनंदन करने पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि रघुवर दास भाजपा के बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष से लेकर कई बार विधायक, कई बार मुख्यमंत्री बने और मुख्यमंत्री भी रहे।रघुवर दास ने झारखंड की धरती से ओडिशा का राज्यपाल तय किया गया है। पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका निभाई है। पार्टी ने सम्मान देते हुए उन्हें ओडिशा का गवर्नर बनाया। यह गौरव की बात है।
गवर्नर बनने के बाद पहली बार रघुवर दास का बिरसा मुंडा की धरती पर आगमन हुआ है। इस लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित है। उनका मार्गदर्शन हमेशा मिला है और भविष्य में भी उनसे मार्गदर्शन लेते रहेंगे।विधायक नवीन ने कहा कि उनकी बातों से प्रेरणा लेकर अपने कामों पर लगे रहेंगे। समय-समय पर उनसे चर्चा होती रहेगी। फिलहाल, वे जमशेदपुर स्थित अपने आवास जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष केके गुप्ता समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद थे।