धनंजय कुमार की रिपोर्ट,
खरौंधी:- प्रखंड अंतर्गत अंबालिका एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपीएडी पब्लिक स्कूल चौरिया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें विद्यालय के छात्राएं अनेक प्रकार के रंगोली बनाएं । रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्राओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया| तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को संतावना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विद्यालय में दीपावली के शुभ अवसर पर पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें बहुत सारे छात्राएं भाग लिए और अपना-अपना रंगोली बनाकर कला का प्रदर्शन किया इन्होंने दीपावली त्यौहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली रौशनी का त्यौहार है इस दिन पूरे भारत में बड़े धूमधाम से दीपक जलाया जाता है तथा मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, मिठाइयां बांटी जाती है आपस में खुशियां बांटा जाता है| तथा बच्चों को पटाखा से दूर रहने की बात कही। इस मौके पर विद्यालय निर्देशक धनंजय कुमार शिक्षिका चंचल कुमारी, पूजा कुमारी बाल संसद के सभी पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।