

चतरा:- हंटरगंज प्रखंड के जोरी थाना अंतर्गत सलैया पंचायत बंडाटाड़ गांव के झरी तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक पहाड़पुरा गांव के ठकुरी यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी कमलेश यादव घटना पर पहुँचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी है। ग्रामीण अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे हैं। युवक मवेशी चराने गया था। घटना कैसे घटी इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने तालाब से मृतक युवक का शव निकाल लिया है। युवक की हुई असामयिक मृत्यु से परिजनों में चिक पुकार मची हुई है।
![]()




