झारखंडक्राइमस्थानीय समाचार

दो भैंसों की मौत को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन लोग घायल

दो भैंसों की मौत को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन लोग घायल

बोकारो : बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र के विकास नगर भर्रा पुल के पास दो भैंसों की मौत को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान उन पर भी पत्थरबाजी की गयी। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है।

बोकारो में अवैध बिजली कनेक्शन के कारण दो भैंसों की मौत हो गयी है। इससे नाराज लोगों ने दूसरे पक्ष को इसकी जानकारी दी।इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी। इतना ही नहीं पत्थरबाजी भी की गयी। इससे दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button