ट्रेडिंगनई दिल्लीबिहार

नई दिल्ली 56 वीं सीनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मुंगेर के छह खिलाड़ी चयनित


नेशनल के लिए बिहार स्टेट सीनियर महिला खो- खो टीम में तीन एवं पुरुष टीम में मुंगेर के तीन सहित कुल छह खिलाड़ियों का चयन हुआ

नई दिल्ली 56 वीं सीनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मुंगेर के छह खिलाड़ी चयनित

मुंगेर :- दर्जनों खिलाडी अपने प्रतिभा के बलबूते राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रौशन कर चुके हैं.खो- खो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं खो- खो एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में 27 मार्च से 1 अप्रैल 2024 को करनाल सिंह स्टेडियम एवं इंडिया गांधी इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित 56 वीं सीनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप -2024 में भाग लेने वाली बिहार स्टेट सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो टीम में मुंगेर जिला के कुल 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है । ये जानकारी मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री सह समाजसेवी संस्था जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित सीनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार स्टेट सीनियर पुरुष खो- खो टीम में मुंगेर जिला खो- खो संघ के अमन कुमार , मिलन कुमार सिंह , गौरव कुमार सिंह एवं वहीं बिहार स्टेट सीनियर महिला खो – खो टीम में सुलेखा कुमारी,पुष्पा कुमारी , ईशा कुमारी का चयन हुआ है । ये मुंगेर जिला के खो- खो खिलाड़ियों एवं खो- खो प्रेमियों के लिए गौरव की बात है।साथ ही बिहार स्टेट सीनियर महिला खो- खो टीम कोच हरिमोहन सिंह एवं टीम मैनेजर सिमरन कुमारी को बनाया गया है। इन खिलाड़ियों को चयनित होने पर मुंगेर जिला खो- खो संघ के वरीय गणमान्य पदाधिकारीगण, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर के पदाधिकारियों ने , समाज सेवियों , जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने शुभ कामनाएं दी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button