स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार
विश्व जल दिवस के अवसर पर बनवारी साहू महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण


लातेहार:- जिला मुख्यालय स्तिथ बनवारी साहू महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विश्व जल दिवस के अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव अंजू गुप्ता प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी एवम कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद के द्वारा महाविद्यालय में पौधारोपण कर जल दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पर बल देने का आवाहन किया। साथ ही साथ विश्व जल दिवस के अवसर पर जल के संरक्षण एवं बचाव के उपायों पर छात्र-छात्राओं को इस विषय पर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। इस दौरान महाविद्यालय के व्याख्याता गण एवं कर्मचारियों,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में सुरेश उरांव सोनम मनिका आरती कविता शीतल इत्यादि ने सहयोग किया
![]()




