स्थानीय समाचारक्राइमझारखंडरांची
राॅंची :हिनू में आज सुबह एक बिल्डर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की


राॅंची:-डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में आज गुरुवार सुबह एक बिल्डर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बिल्डर की पहचान नीरज सहाय के रूप में हुई है। घटना के संंबंध में बताया जाता है कि नीरज सहाय ने आज गुरुवार सुबह करीब आठ बजे खुद को कमरे में बंद कर लिया और गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर आये लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने मामले की जानकारी डोरंडा थाने को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर गये। कमरे में नीरज सहाय मृत पड़े थे और उनकी लाइसेंसी पिस्तौल उनके हाथ में थी।
![]()




