NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Category: नई दिल्ली

  • ,

    संचार विभाग ने बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान शुरू किया – विशेष अभियान

    संचार विभाग पूरे देश में बड़े पैमाने पर अपने संगठनों/ क्षेत्रीय कार्यालयों में विशेष अभियान 3.0 का कार्यान्वयन कर रहा है, जिससे लंबित मामलों को कम किया जा सके, दीर्घकालिक प्रथाओं को बढ़ावा दिया जा सके और कार्यालयों में स्वच्छता और कुशल रिकॉर्ड प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। इस अभियान के लिए प्रारंभिक चरण की अवधि…

    Continue Reading

  • ,

    राष्ट्रपति ’अनुसंधान से असर तकः न्यायसंगत व लचीली कृषि-खाद्य प्रणालियों की ओर विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

    राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू 9 अक्टूबर  को होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। इस सम्मेलन का शीर्षक है- ’अनुसंधान से असर तकः न्यायसंगत व लचीली कृषि-खाद्य प्रणालियों की ओर’ (From research to impact: Towards just and resilient agri-food systems) इस चार दिवसीय सम्मेलन की मेज़बानी सीजीआईएआर जेंडर इम्पैक्ट प्लैटफॉर्म (CGIAR GENDER Impact Platform) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research (ICAR)) द्वारा की जाएगी। ये दोनों संस्थान मिलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधानों का उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर जगह महिलाएं कृषि व खाद्य प्रणालियों में नेतृत्व की भूमिका निभाएं, यह उनका अधिकार है और वे इस मोर्चे पर बदलाव की अगुआई करें। इस सम्मेलन के माननीय वक्ताओं में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री, श्री नरेन्द्र सिंह तोमर; भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत और सीजीआईएआर के अंतरिम कार्यकारी प्रबंध निदेशक प्रोफेसर ऐंड्रयू कैम्पबैल शामिल होंगे। इस सम्मेलन के बारे में आज मीडिया को जानकारी देते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक ने बताया कि यह सम्मेलन और इसका विषय – जी20 सम्मिट के मद्देनजर अहम है जिसमें स्पष्ट रूप से महिलाओं की अगुआई में विकास की बात कही गई है। उन्होंने कहा , ’’इसमें शामिल है जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा व पोषण के संबंध में महिलाओं का नेतृत्व एवं निर्णय लेने की भूमिकाओं को मान्यता व बढ़ावा देना,’’। सीजीआईएआर जेंडर इम्पैक्ट प्लैटफॉर्म के निदेशक, डॉ निकोलाइन डी हान ने कहा कि यह सम्मेलन इस तरह तैयार किया गया है कि अनुसंधान और अभ्यास के बीच का जो फासला है उसे दूर करने के लिए नवीन ज्ञान का आदान-प्रदान किया जाए। इसका उद्देश्य यह है कि खाद्य प्रणालियों में लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जाए तथा उसे सामाजिक रूप से समावेशी व लचीला बनाया जाए। डॉ डी हान ने कहा कि दुनिया भर में कृषि-खाद्य प्रणालियों में जेंडर असमानता बहुत अहम चुनौती बनी हुई है – और कोविड-19 व जलवायु परिवर्तन जैसे संकटों के चलते वर्तमान असमानताएं बदत्तर हो रही हैं। कुल मिलाकर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की खाद्य सुरक्षा कम है और उन्हें बाहरी सदमों की भी कड़ी मार झेलनी पड़ती है जैसे बाढ़ व सूखा। हम अनुसंधान, साक्ष्य और व्यावहारिक समझ को एकजुट कर के नीति-निर्माताओं व निवेशकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं ताकि वे सर्वश्रेष्ठ समाधानों की ओर अग्रसर हों जिससे हम लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण के वैश्विक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सही रास्ते पर आ जाएं। इस सम्मेलन में सीजीआईएआर जेंडर इम्पैक्ट प्लैटफॉर्म और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद लैंगिक अनुसंधानकर्ताओं के एक विशिष्ट वैश्विक नेटवर्क का संयोजन कर रहे हैं तथा उन्हें अन्य अनुसंधानकर्ताओं, प्रैक्टिशनरों व नीति निर्माताओं के साथ एकजुट कर रहे हैं ताकि आज तक हुए कृषि लैंगिक अनुसंधान का जायज़ा लिया जाए और नवप्रवर्तन का प्रस्ताव दिया जाए जो कृषि-खाद्य प्रणालियों को ज्यादा समान, न्यायसंगत व लचीला बनाने में मददगार साबित हों। इस आयोजन के दौरान 140 मौखिक प्रस्तुतियां, 85 पोस्टर, 25 उच्च स्तरीय परिपूर्ण व मुख्य  वक्ता एवं 60 समानांतर सत्र होंगे। अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शक एवं भारतीय महिला उद्यमी अपना कार्य व नई खोज प्रदर्शित करेंगे। सम्मेलन प्रतिनिधि अनुसंधान संस्थानों, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान व विस्तार प्रणालियों, गैर सरकारी संगठनों, सिविल सोसाइटी संगठनों, फंडिंग पार्टनरों, नीति-निर्माता निकायों और प्राइवेट सेक्टर की विस्तृत रेंज की नुमाइंदगी करेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, और उसके साथ सीजीआईएआर और अन्य अनुसंधान सहयोगी भारत के 12.60 करोड़ (126 million) छोटे किसानों के भविष्य को मार्गदर्शन व आकार देने का काम जारी रखेंगे। सीजीआईएआर इम्पैक्ट प्लैटफॉर्म के नाते GENDER का लक्ष्य है ज्ञान का प्रसार कर के उन कृषि समाधानों का सह-रचनाकार बनना जो महिलाओं के लिए काम करते हैं तथा न्यायसंगत, लचीले व समृद्ध समाजों के निर्माण में योगदान देते हैं। आईसीएआर दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान एवं विस्तार प्रणालियों में से एक है, इसके साथ साझेदारी सीजीआईएआर व उसके सहयोगियों को एक खास मौका देती है जिससे वे सहयोग करें, जमीनी स्तर पर मांग के साथ जुड़ें और बड़े पैमाने पर प्रभाव कायम कर सकें। आईसीएआर के 113 संस्थान और 76 कृषि विश्वविद्यालय भारत भर में फैले हुए हैं, ये साक्ष्य-आधारित प्राथमिकताओं की पहचान करने और नवप्रवर्तन में एक अहम भूमिका निभाएंगे जिससे कि जी20 की प्रतिबद्धताओं को अमलीजामा पहना कर जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा व पोषण के मामले में महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में स्थापित किया जा सके। इससे महिला व पुरुष, दोनों किसानों के लिए और उनके समस्त समुदायों के लिए भी सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकेंगे। सीजीआईएआर विश्व स्तरीय विशेषज्ञता, साक्ष्य व साबित समाधानों को उपलब्ध कराकर इस प्रक्रिया में योगदान दे सकती है।

    Continue Reading

  • ,

    उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान ने महिंद्रा के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर.

    हरियाणा के हिसार स्थित उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान (एनआरएफएमटीटीआई), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी के भारत के अग्रणी निर्माताओं में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, मुंबई के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य युवाओं के बीच कौशल विकास को बढ़ावा देना, उन्हें कृषि मशीनीकरण के क्षेत्र में करियर के लिए आवश्यक विशेषज्ञता से लैस करना है। समझौता ज्ञापन व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पेशकश के लिए एक सहयोगात्मक प्रयास की रूपरेखा तैयार करता है जो युवाओं को कृषि मशीनरी उद्योग में चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करेगा। इस साझेदारी का प्राथमिक उद्देश्य उद्योग की आवश्यकताओं और युवाओं के पास मौजूद कौशलों के बीच अंतर को पाटना, और अंततः कृषि मशीनीकरण क्षेत्र में कार्यबल को मजबूत करना है। समझौता ज्ञापन की मुख्य विशेषताएं: कौशल विकास कार्यक्रम: एनआरएफएमटीटीआई और अग्रणी कृषि मशीनरी निर्माता संयुक्त रूप से कृषि मशीनरी उद्योग की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रम डिजाइन और कार्यान्वित करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाएं: महिंद्रा नामांकित छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं, प्रयोगशालाएं और अनुभवी संकाय विकसित करेगा। उद्योग से जुड़ा पाठ्यक्रम: प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को उद्योग की मांगों के अनुसार निकटता से संरेखित करने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा, यह सुनिश्चित करते हुए कि स्नातक अपने प्रशिक्षण के पूरा होने पर नौकरी के लिए तैयार हैं। इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सहायता: साझेदारी विनिर्माण कंपनी के भीतर छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसरों की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे उन्हें वास्तविक दुनिया के उद्योग संचालन के लिए व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इसके अतिरिक्त, निर्माता एनआरएफएमटीटीआई के प्लेसमेंट प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, स्नातकों के लिए नौकरी प्लेसमेंट में सहायता करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर बोलते हुए, एनआरएफएमटीटीआई के निदेशक, डॉ. मुकेश जैन ने साझेदारी के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “यह साझेदारी युवाओं को कृषि मशीनरी उद्योग में समृद्ध भविष्य के लिए तैयार करने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण में एनआरएफएमटीटीआई की विशेषज्ञता और महिंद्रा एंड महिंद्रा के उद्योग ज्ञान के कारण हम कुशल पेशेवरों को विकसित करने की अपनी क्षमता में आश्वस्त हैं जो इस क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे।”

    Continue Reading

  • कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर किरण बिश्नोई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई.
    , ,

    कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर किरण बिश्नोई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई.

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 76 किलोग्राम वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर किरण बिश्नोई को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “एशियाई खेलों में कुश्ती में और अधिक गौरव! महिलाओं की 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर किरण बिश्नोई को बधाई। उनके आगामी प्रयासों…

    Continue Reading

  • पत्रकारों पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ रांची में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन.
    , , ,

    पत्रकारों पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ रांची में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन.

    रांची : दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ्तारी के तरीक़े के खिलाफ राजधानी रांची के पत्रकारों ने जेजेए के बैनर तले आज बापू वाटिका मोराबादी में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

    Continue Reading

  • 9 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, दोषी को कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत
    ,

    9 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, दोषी को कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

    हैदराबाद(Rns): तेलंगाना के महबूबाबाद जिले की एक अदालत ने करीब दो साल पहले नौ साल के एक बच्‍चे के अपहरण और हत्या के मामले में एक युवक को मौत की सजा सुनाई। जिला सत्र अदालत ने एक ऑटोमोबाइल मैकेनिक मंगा सागर को हत्या का दोषी पाया और उसे सजा-ए-मौत दी। सागर (25) ने 19 अक्टूबर…

    Continue Reading

  • POCSO में सहमति से संबंध की उम्र 18 साल से कम नहीं हो, विधि आयोग की सलाह
    ,

    POCSO में सहमति से संबंध की उम्र 18 साल से कम नहीं हो, विधि आयोग की सलाह

    नई दिल्ली 30 Sep, (Rns)-विधि आयोग ने सलाह दी है कि पॉक्सो अधिनियम के तहत शारीरिक संबंध के लिए सहमति की मौजूदा उम्र के साथ फेरबदल करना उचित नहीं है। सहमति की उम्र कम करने से बाल विवाह और बाल तस्करी के खिलाफ लड़ाई पर सीधा और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 16 से 18 वर्ष की…

    Continue Reading

  • दिल्ली में NIA ने ISIS आतंकियों की तलाश में की छापेमारी, तीन लाख रुपये रखा इनाम.
    ,

    दिल्ली में NIA ने ISIS आतंकियों की तलाश में की छापेमारी, तीन लाख रुपये रखा इनाम.

    नई दिल्ली (Rns) : एनआईए ने दिल्ली में आईएसआईएस आतंकियों की तलाश में छापेमारी शुरु कर दी है। आतंकियों के दिल्ली में छिपे होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों के नाम मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख हैं। एनआईए ने इनपर 3 लाख…

    Continue Reading

  • दर्दनाक हादसाः निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से लिफ्ट गिरी, तीन लोगों की मौत.
    ,

    दर्दनाक हादसाः निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से लिफ्ट गिरी, तीन लोगों की मौत.

    अहमदाबाद (Rns): गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात झवेरी ग्रीन कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ है। यहां निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल पर पालकी (मजदूरों वाली लिफ्ट) टूट गई,…

    Continue Reading

  • कर्नाटक सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी बढ़ाने का अध्यादेश जारी किया.
    ,

    कर्नाटक सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी बढ़ाने का अध्यादेश जारी किया.

    बेंगलुरु (Rns): कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम में संशोधन लाने के लिए शुक्रवार को एक अध्यादेश जारी किया। संशोधन से ऑनलाइन मनी गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाएगा।राज्यपाल थावरचंद गहलोत की सहमति के बाद रेसकोर्स और कैसीनो पर भी अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा। वाणिज्यिक कर आयुक्त सी शिखा के अनुसार,…

    Continue Reading

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports