लातेहार।जिला मुख्यालय स्थित धर्मपुर रोड के सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को अंग्रेजी सप्ताह का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय के श्री कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में दो चरणों में आयोजित किया गया। 6 जुलाई से प्रारंभ हुए इस सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास एवं संचार कौशल को विकसित करना रहा। पहला चरण विभिन्न कक्षाओं के विषयगत प्रदर्शन एवं प्रस्तुति के लिए निर्धारित था, जबकि दूसरे चरण में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विविध…