लोहरदगा।जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिंदू, लोहरदगा में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम सह अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा सांसद श्री सुखदेव भगत शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी महतो ने सांसद को पौधा भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में सांसद श्री भगत ने कहा कि राज्य कर्मियों की जायज़ माँगों को वे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और एनपीएस का पैसा नियमसम्मत तरीके से वापस लाने की पहल संसद में…