उधवा : प्रखंड क्षेत्र की आठ पंचायतों में शनिवार को पंचायत विकास सूचकांक के तहत विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इन ग्रामसभाओं की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखियाओं ने की। जानकारी के अनुसार उत्तर सरफराजगंज, आतापुर, जोंका, पश्चिमी प्राणपुर, पश्चिमी उधवा दियारा, दक्षिण सरफराजगंज तथा चांदशहर पंचायत में विशेष ग्रामसभा संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पंचायत की विकास योजनाओं पर सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी दी। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद ने बताया कि पंचायत विकास सूचकांक के अंतर्गत 14 विभागों…