राइफल साफ करने के दौरान चली गोली,जैप जवान की मौत

राइफल साफ करने के दौरान चली गोली,जैप जवान की मौत

रिपोर्टिंग प्रेम कुमार साहू घाघरा (गुमला):- चाईबासा जिले के गुवा थाना में पदस्थापित जैप-9 के हवलदार बरगी उरांव कुहीपाट जामटोली निवासी की राइफल साफ करने के क्रम में गोली के चलने से मौत हो गई।घटना की जानकारी के अनुसार वह अपने बैरेक में इंसास राइफल साफ कर रहे थे।इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई, जो उनके सिर पर लग गई। गंभीर अवस्था में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन गुवा…

Loading

Read More

घाघरा:देवकी पेट्रोल पंप के पास के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया

घाघरा:देवकी पेट्रोल पंप के पास के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया

रिपोर्टिंग प्रेम कुमार साहू घाघरा(गुमला):-घाघरा देवकी पेट्रोल पम्प के पास MVI रॉबिन अजय सिंह ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस क्रम में बॉक्साइट ट्रक सहित अन्य गाड़ियों का कागजातों की जांच की गई। जिन वाहनों के कागजात दुरुस्त नही थे उनसे जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का अक्षरशः पालन न करने वाले एवं वाहनों के कागजात न होने पर 91750 रुपया की राशि वसूली गयी। उन्होंने चालकों से जुर्माना लेते हुवे उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि गाड़ी का सभी कागजात दुरुस्त रखें मौके पर…

Loading

Read More

नमाज पढ़कर निकलने के दौरान गांव के ही युवक ने बुजुर्ग को मारी गोली, घायल

नमाज पढ़कर निकलने के दौरान गांव के ही युवक ने बुजुर्ग को मारी गोली, घायल

बरहरवा:- बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में बुधवार को देर रात खेरवा निवासी बदरूल हक (52) पर गांव के ही एक युवक आलम अंसारी ने गोली चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को खेरवा गांव के बदरुल हक मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच पूर्व में घात लगाए हुए आलम अंसारी,पिता लियाकत अंसारी ने गोली मार दी गोली मारने के बाद बदरूल हक गंभीर रूप से घायल हो गया । हालाकि गोली उसके सीने के आर पार…

Loading

Read More

पोखर में जहर डालकर मछली मरने की शिकायत पर छानबीन में जुटी पुलिस

पोखर में जहर डालकर मछली मरने की शिकायत पर छानबीन में जुटी पुलिस

पतना:- रांगा थाना के घटियारी गांव में ग्राम प्रधान सलगी हेम्ब्रम के पोखर में अज्ञात बदमाशों द्वारा जहर डालकर मछली मारने का मामले में प्रधान के बेटे कोरनेल हांसदा बुधवार को शिकायत दर्ज कराया है। वहीं गुरुवार की सुबह भी मछली छटपटा के मरने का सिलसिला जारी रहा। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को पोखर में जहर डालने पर चूना व केला के पेड़ को काटकर डालने से जहर कम हो गया था। आशंका लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने पुनः बुधवार की रात को भी जहर…

Loading

Read More

भाजपा ने आक्रोश प्रदर्शन में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में की सीबीआई जाँच की मांग

भाजपा ने आक्रोश प्रदर्शन में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में की सीबीआई जाँच की मांग

कोटालपोखर:- पतना प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आलाकमान पदाधिकारियों के आदेशानुसार आक्रोश प्रदर्शन निकाली। नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल ने की। इस क्रम में राज्यपाल के नाम बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया। आक्रोश प्रदर्शन पतना चौक से प्रखंड परिसर तक किया गया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने सरकार ने खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सूर्या हांसदा की फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जाँच व नगड़ी में आदिवासी रैयतों की जमीन वापसी करने की मांग रखी। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी ललित पासवान, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौकीदार…

Loading

Read More

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी श्रद्धांजलि

रांची। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड के कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी वीरगति को प्राप्त हो गए। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर जब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया, तो पूरा माहौल गमगीन हो उठा। माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एयरपोर्ट परिसर पहुंचकर शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोनों ने पुष्पचक्र अर्पित कर इस वीर सपूत को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से शहीद की आत्मा की शांति…

Loading

Read More

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लबदा में द्वितीय शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लबदा में द्वितीय शिक्षक-अभिभावक बैठक संपन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

बरहड़वा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लबदा में बुधवार को द्वितीय शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू कुमार दास ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी तथा विद्यालय और समुदाय के बीच सहयोग बढ़ाना रहा। प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू कुमार दास ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय अकेले बच्चों के विकास की गारंटी नहीं दे सकता, बल्कि इसमें अभिभावकों की…

Loading

Read More

गैस सिलिंडर की कालाबजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, किराना दुकान से 30 सिलिंडर जब्त

गैस सिलिंडर की कालाबजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, किराना दुकान से 30 सिलिंडर जब्त

बोरियो। प्रखंड क्षेत्र में गैस सिलिंडर की कालाबजारी को लेकर प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ सह एमओ नागेश्वर साव, थाना प्रभारी रोहित कुमार एवं सीआई फुदन सोरेन के संयुक्त नेतृत्व में अपराह्न करीब 1:45 बजे छापामारी की गई। टीम ने बोरियो तीन मुहानी हाईवे मोड़ के पास हरि ओम साह के किराना दुकान पर छापामारी कर एचपी कंपनी के 30 गैस सिलिंडर जब्त किए। इनमें 28 घरेलू उपयोग वाले और दो कमर्शियल सिलिंडर शामिल थे। जांच में पता चला कि 16…

Loading

Read More

झामुमो नगर एवं प्रखंड कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

झामुमो नगर एवं प्रखंड कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

बरहरवा। बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित आर बी पैलेस में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नगर एवं प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर और नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला सचिव सुरेश टुडू और सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेमब्रम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। बैठक को…

Loading

Read More

प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत 17 आदिम जनजाति परिवारों की हुई स्वास्थ्य जांच

प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत 17 आदिम जनजाति परिवारों की हुई स्वास्थ्य जांच

बोरियो। प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के सरायविंधा गांव में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सक डॉ. जय जय कुमार ने किया। इस दौरान गांव के 17 आदिम जनजाति परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में मलेरिया, कालाजार, ब्लड शुगर, सिकल सेल एनीमिया सहित कई गंभीर बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने बीमार पाए गए लोगों को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बदलते मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों और साफ-सफाई के…

Loading

Read More