तेनुघाट। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार, 8 दिसंबर को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में दिसंबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। यह वर्ष 2025 की अंतिम अपराध समीक्षा बैठक थी, जिसमें विगत माह एवं पूरे वर्ष के दौरान निपटाए गए मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बोकारो एवं जोनल आईजी से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बेरमो अनुमंडल में कई पिकनिक स्थल हैं, जहाँ दूर-दराज़ से…