कोटालपोखर।बरहरवा स्थित बी.एस.के. कॉलेज में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बरहरवा इकाई के द्वारा नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य महोदया के महाविद्यालय का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभाविप बरहरवा के पूर्व नगर मंत्री सुधांशु कुमार ने प्रभारी प्राचार्य महोदया को माला पहनाकर एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं छात्र हित में सकारात्मक वातावरण को सुदृढ़ करना रहा। सम्मान समारोह के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्राचार्य कविता मंडल महोदया को…