बरहरवा।राजमहल, थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमहल – उधवा मुख मार्ग पर शनिवार को देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक चालक सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना नगर थाना क्षेत्र के उधवा, दरगाह डांगा निवासी इमरान शेख तेज रफ्तार बाइक चलाकर अपने घर की तरफ जा रहा था उसी दौरान जामनगर बंगाली टोला के पास पाकुड़ निवासी जूली देवी (18) जो जामनगर अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए सड़क के पास से गुजर रही थी तभी बाइक चालक में धक्का मार दिया। जिससे…