रामनवमी को लेकर जिले भर में फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने प्रशासन सतर्क

रामनवमी को लेकर जिले भर में फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने प्रशासन सतर्क

लातेहार – रामनवमी पर्व को लेकर जिले भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में प्रशासनिक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के जवानों ने हिस्सा लिया। मार्च का उद्देश्य आम जनता को यह संदेश देना था कि रामनवमी का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में मनाया जाए। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम…

Loading

Read More

रामनवमी जुलूस रूट का भौतिक सत्यापन गारू में सम्पन्न, शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन सजग

रामनवमी जुलूस रूट का भौतिक सत्यापन गारू में सम्पन्न, शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन सजग

पंकज कुमार यादव, लातेहार/गारू :– रामनवमी पर्व को लेकर गारू प्रखंड में शनिवार को जुलूस के निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन किया गया। यह सत्यापन निदेशक डीआरडीए प्रभात कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उनके साथ गारू बीडीओ अभय कुमार, थाना प्रभारी पारस मणि और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जुलूस के मार्ग में आने वाले प्रमुख स्थलों का गहन निरीक्षण करते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी समीक्षा की। सत्यापन के दौरान अधिकारियों ने जुलूस के दौरान उत्पन्न हो सकने वाली भीड़भाड़ और शांति व्यवस्था के विषय…

Loading

Read More

रामनवमी को लेकर गारु प्रखंड में फ्लैग मार्च, थाना प्रभारी पारस मणि ने की अगुवाई

रामनवमी को लेकर गारु प्रखंड में फ्लैग मार्च, थाना प्रभारी पारस मणि ने की अगुवाई

पंकज कुमार यादव, गारु: रामनवमी पर्व को लेकर गारु प्रखंड में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व गारु थाना प्रभारी पारस मणि ने किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने आमजनों से मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए।उन्होंने बताया कि गारु…

Loading

Read More

रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

रामनवमी को लेकर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

बरहरवा:-रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को राधानगर थाना के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाली गई। इस दौरान बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी एवं थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने पुलिस कर्मियों के साथ बाईक पर सवार होकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील की। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना से उधवा चौक,पाकीजा मोड़,जंगलपाड़ा,फुदकीपुर,मनिहारी टोला,कटहलबाड़ी,बेगमगंज,राधानगर, अमानत दियारा सहित अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।…

Loading

Read More

सड़क सुरक्षा को लेकर गुमला-घाघरा रोड पर चला जागरूकता अभियान, 70 से अधिक वाहन चालकों को दी गई जानकारी

सड़क सुरक्षा को लेकर गुमला-घाघरा रोड पर चला जागरूकता अभियान, 70 से अधिक वाहन चालकों को दी गई जानकारी

गुमला, झारखंड – गुमला जिले के घाघरा रोड स्थित दुनदुरिया में मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप एवं मोटरयान निरीक्षक द्वारा किया गया। सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने इस दौरान सड़क पर चल रहे वाहनों की जांच करते हुए चालक वर्ग को यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित किया। इस अभियान में लगभग 70 से 80…

Loading

Read More

रामनवमी को लेकर लातेहार प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह मुस्तैद

रामनवमी को लेकर लातेहार प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह मुस्तैद

आपात स्थिति के लिए डॉक्टर व एंबुलेंस चालकों के नंबर जारी लातेहार, झारखंड। रामनवमी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ और धार्मिक जुलूसों के मद्देनज़र लातेहार जिला प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। जिले में कहीं भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और एम्बुलेंस चालकों की एक विस्तृत सूची जारी की है, ताकि समय रहते लोगों को चिकित्सकीय सहायता मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदीजिला स्वास्थ्य विभाग ने पर्व के दौरान 24×7…

Loading

Read More

सीआरपी खुदीराम के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

सीआरपी खुदीराम के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

बरहरवा ।प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ा दिग्घी में विद्यालय परिवार की ओर से सीआरपी खुदीराम साहा के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस क्रम शिक्षकों ने उन्हे शॉल ओढ़ाकर व गुलदस्ता देकर विदाई दी गई। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त खुदीराम साहा ने सीआरपी के रूप में 22 नवम्बर 2005 को बरहेट प्रखंड में अपना योगदान दिया था व पतना के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ा दिग्घी से बीते 31 मार्च को सेवानिवृत्ति हुए। इस क्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम मरांडी ने बताया कि वे…

Loading

Read More

मिर्जाचौकी में वासंतिक नवरात्र पर महागौरी की भव्य पूजा, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मिर्जाचौकी में वासंतिक नवरात्र पर महागौरी की भव्य पूजा, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी व आस-पास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। विशेषकर मिर्जाचौकी के गैलेक्सी मैदान और रेलवे फाटक के समीप स्थापित प्रतिमाओं पर भक्तों ने महागौरी माता का पूजन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। गैलेक्सी मैदान मिर्जाचौकी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा पर मिर्जाचौकी बाजार पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी…

Loading

Read More

रामनवमी और चैती नवरात्र को लेकर एसडीओ ने डंडा अधिकारियों के साथ किया बैठक

रामनवमी और चैती नवरात्र को लेकर एसडीओ ने डंडा अधिकारियों के साथ किया बैठक

बरहरवा।प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को एसडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में रामनवमी और चैती नवरात्र को लेकर शांति एवं विधि व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन को लेकर दंडाधिकारी के साथ बैठक किया। मौके पर एसडीओ सदानंद महतो ने उपस्थित दंडाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पूरी मुस्तैदी के साथ रहेंगे. प्रशाशन की आंख बन कर आसपास की सभी गतिविधि पर पैनी नज़र रखते हुए खैरियत प्रतिवेदन समय पर अपने थाना अंतर्गत सीओ और थाना प्रभारी को देंगे। साथ ही रामनवमी की पूर्व संध्या पर…

Loading

Read More

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को ACB ने पकड़ा

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को ACB ने पकड़ा

रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रांची की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दारोगा पर आरोप है कि वह एक दहेज प्रताड़ना के मामले को मैनेज करने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी ने शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और एक बार फिर यह मुद्दा चर्चा में…

Loading

Read More