विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई, लोगों से परामर्श लेने की अपील

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई, लोगों से परामर्श लेने की अपील

राम कुमार की रिपोर्ट, लातेहार। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर बुधवार की सुबह सदर अस्पताल प्रांगण से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन राजमोहन खलखो ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय प्रांगण पहुंची और पुनः अस्पताल परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली में प्रशिक्षु नर्सों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर आत्महत्या रोकथाम से जुड़े संदेश लिखे हुए थे। इनमें…

Loading

Read More

मनिका सीएचसी में संपन्न हुआ दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने पर दिया गया जोर

मनिका सीएचसी में संपन्न हुआ दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने पर दिया गया जोर

मनिका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मनिका में सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय रिफ्रेशर इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ऑफ न्यूट्रेंस एंड चाइल्ड इलनेस (आईएमएनसीआई) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों में होने वाली शिशु मृत्यु दर को कम करना और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को ई-आईएमएनसीआई एप्लीकेशन के माध्यम से पंजीकरण और वर्गीकरण की विस्तृत जानकारी दी गई। इस एप्लीकेशन के उपयोग से आशा, एएनएम और सीएचओ को कागजी कार्रवाई से मुक्ति मिलेगी…

Loading

Read More

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत 102 गर्भवती महिलाओं की जांच

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत 102 गर्भवती महिलाओं की जांच

बोरियो। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 102 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच डॉ. कुलदीप कुमार एवं डॉ. सुदामा साह द्वारा की गई। जांच के क्रम में गर्भवती महिलाओं का वजन, बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, एचआईवी, मलेरिया, सिकल सेल, ओजीटीटी, यूरिन, एलब्यूमिन आदि की जांच की गई और आवश्यक दवाएं दी गईं। इस दौरान बीपीएम विष्णु भगत, बीटीटी शंभू लाल दत्ता, एएनएम रिंकू कुमारी, सलबीना टुडू, पुष्पा मरांडी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Loading

Read More

सीख को केंद्रों में प्रभावी ढंग से लागू करें – देवब्रत

सीख को केंद्रों में प्रभावी ढंग से लागू करें – देवब्रत

पतना। प्रखंड प्रशिक्षण केंद्र में ‘पढ़ाई भी, पोषण भी’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा। इस प्रशिक्षण में कुल 62 आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुईं। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार देवेश द्विवेदी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, पोषण और शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाना बेहद आवश्यक है। मास्टर ट्रेनर देवब्रत बेहेरा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सीख को अपने केंद्रों में प्रभावी ढंग से लागू करना है। आंगनबाड़ी…

Loading

Read More

चियांकी संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

चियांकी संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

संवाददाता: अनुज तिवारी, मेदिनीनगर। मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत चियांकी संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा सोमवार को चियांकी सीएलएफ कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत संकुल संगठन की बहनों द्वारा स्वागत गीत से हुई। इसके बाद लेखापाल ने संगठन की उपलब्धियों, वार्षिक गतिविधियों एवं वर्तमान स्थिति पर विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी वर्ष के लिए कार्ययोजना और निर्धारित लक्ष्यों की रूपरेखा रखी गई। सभा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर,…

Loading

Read More

सतबरवा प्रखंड में दिव्यांग बच्चों के बीच बाटे सहायक उपकरण किट प्रखंड संसाधन केंद्र

सतबरवा प्रखंड में दिव्यांग बच्चों के बीच बाटे सहायक उपकरण किट प्रखंड संसाधन केंद्र

संवाददाता दिनेश कुमार यादव सतबरवा/पलामू:- सतबरवा रिसोर्स सेंटर में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं के बीच फोल्डिंग व्हीलचेयर किट स्कैन छड़ी एवं कान का मशीन से संबंधित किट का वितरण किया गया । वितरण समारोह में उपस्थित राजीव कुमार चौबे ने सामूहिक रूप से कीट का वितरण किया।वही पर बी ई ई ओ नागेंद्र सिंह 2025-2026 के तहत झारखंड सरकार दिव्यांग बच्चों के बीच किट वितरण किए हैं।जिससे बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सके सभी बच्चों को दिव्यांग जांच डॉक्टरों के द्वारा किया…

Loading

Read More

स्कूल में शिक्षक अभिभावक की हुई बैठक

स्कूल में शिक्षक अभिभावक की हुई बैठक

बरहरवा।पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलहाट में मंगलवार को शिक्षक अभिभावक की एक बैठक की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधि विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित किया गया । बैठक के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक देवकांत कुमार ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे। कहा कि शिक्षा जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर हर कोई अपने आगे के रास्ते को प्रशस्त कर सकते हैं। एक बेहतर समाज के लिए हर व्यक्ति…

Loading

Read More

आंगनबाड़ी सेविकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने व पेंशन की मांग, 10 सितम्बर से झारखंड में अनिश्चितकालीन धरना

आंगनबाड़ी सेविकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने व पेंशन की मांग, 10 सितम्बर से झारखंड में अनिश्चितकालीन धरना

रांची:झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने राज्य की 80 हजार से अधिक आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। यूनियन ने साफ किया है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो आगामी 10 सितम्बर 2025 से मुख्यमंत्री सचिवालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। यूनियन की ओर से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा, जिला अध्यक्ष सुशीला देवी और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। पत्र में कहा गया है कि पहले यह…

Loading

Read More

लातेहार में विशेष वाहन जांच अभियान, 16 वाहन चालकों पर जुर्माना,वसूले गए 45 हजार रुपये

लातेहार में विशेष वाहन जांच अभियान, 16 वाहन चालकों पर जुर्माना,वसूले गए 45 हजार रुपये

लातेहार।लातेहार जिले के बारीयातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 पर सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क पर चल रहे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। इस दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों की जांच की…

Loading

Read More

संगठन सृजन अभियान–2025 : कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक बरहरवा में सम्पन्न

संगठन सृजन अभियान–2025 : कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक बरहरवा में सम्पन्न

बरहरवा।संगठन सृजन अभियान–2025 के तहत कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित निशा मैरिज हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू और पतना प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने संयुक्त रूप से की। यह बैठक साहिबगंज जिला अध्यक्ष चयन को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक प्रभु टोकिया, प्रदेश पर्यवेक्षक सह अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम तथा साहिबगंज जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला…

Loading

Read More