लातेहार। दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मनिका प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीड़-नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरा, पार्किंग और आपातकालीन सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन को सहयोग कर शांति और भाईचारे के साथ उत्सव मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस…