लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने पर जोर लातेहार।उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला ग्रामीण विकास शाखा द्वारा संचालित योजनाओं एवं जिला पंचायती राज कार्यालय से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जातीय, आय, स्थानीय निवासी, विवाह प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन सहित सभी प्रकार के प्रमाण–पत्रों व पेंशन से जुड़े आवेदनों का…