बरहड़वा। झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर बुधवार को बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में सुबह-ए-झारखंड कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय परिसर में साफ-सफाई कर अधिकारियों एवं कर्मियों ने झारखंड राज्य को स्वच्छ, हरित और विकसित बनाने का संकल्प लिया। अभियान का नेतृत्व बीडीओ सन्नी कुमार दास, सीओ अनोज कुमार तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर कचरा हटाया और उपस्थित कर्मियों को…