मनिका। ग्राम हेसातु स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना सह यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिनांक 02 नवंबर को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री केदार प्रसाद गुप्ता ने की। इस दौरान यज्ञ पूजा समिति हेसातू का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार हुआ — मुख्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में — मनोज कुमार गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, सीताराम सिंह, नागेंद्र यादव, अवधेश यादव, शिवरतन सिंह, महेंद्र सिंह, दिलीप तूरी, बिहारी तूरी, मुकेश सिंह, गुड्डू साव, ताराचंद…