पटना, 24 फरवरी 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। बिहार सरकार ने तीसरे चरण में चयनित 66,000 शिक्षकों को 9 मार्च 2025 को नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके अलावा, बिहार के अन्य जिलों में भी इसी दिन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र, सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे…