प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हापामुनी गांव के एक आदिवासी दंपति रानी देवी और अमरजीत भगत के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट और अपशब्दों के प्रयोग की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर मामले को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए एक उच्च स्तरीय टीम को गांव भेजा। सोमवार को आयोग की टीम राष्ट्रीय सदस्य आशा लकड़ा के नेतृत्व में हापामुनी गांव पहुंची और पीड़ित दंपति से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।…