लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में प्रस्तावित रजवार कोल ब्लॉक में खनन कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। झारखंड की सरकारी कंपनी तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (TVNL) द्वारा इस परियोजना में 5000 रोजगार और पुनर्वास की बात कही जा रही है, लेकिन आजसू पार्टी ने इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आजसू के लातेहार जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने आरोप लगाया कि TVNL झूठे वादों और खोखली योजनाओं के सहारे रैयतों (भूमि मालिकों) को गुमराह कर रही है और लूट-खसोट व भ्रष्टाचार के इरादे से यहां खनन कार्य…