नई दिल्ली (Rns):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल के कोलकाता उत्तर में शाम को 6 बजे रोड शो करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर भाजपा ने राज्य की मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य मशीनरी और पुलिस का दुरुपयोग कर रोड शो को बाधित करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कदम उठाने की मांग की है। पश्चिम बंगाल के सह…