बलियापुर : बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंगियाटांड़ गांव में सोमवार को एक अफवाह के कारण सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के एक सुनसान इलाके में पशु अवशेष मिलने की खबर फैलते ही दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और नारेबाजी व आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ असामाजिक…