झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मौसम ने राहत दी है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह राहत अगले पांच दिनों तक बनी रह सकती है। पूरे प्रदेश में 5 मई तक रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना जताई गई है। दरअसल, झारखंड के ऊपर एक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे लगातार नमी आ रही है। इसके…