रांची। कांके प्रखंड स्थित कांके ब्लॉक 4S4R फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की संस्था एसएफएसी (Small Farmers Agribusiness Consortium), गोहाटी की कंसल्टेंट टीम मंगलवार को पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने एफपीओ द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, रिपोर्टिंग प्रक्रिया, वित्तीय अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों का विस्तृत अध्ययन किया। टीम के सदस्यों ने एफपीओ की कार्यप्रणाली पर संतोष जताते हुए आगे की प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। यह पहली बार था जब भारत सरकार की किसी टीम ने एफपीओ…