सुजित कुमार मेहता की रिपोर्ट, बिशुनपुरा(गढ़वा):-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक भानू प्रताप शाही ने आज दिन गुरूवार को बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी कला बाजार मुख्य सड़क से ग्राम जतपुरा तक 2 करोड़ रूपए की लागत से सड़क मरमत्ती कार्य का किया शिलान्यास। जहां कार्यक्रम विशुनपुरा मण्डल उपाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में किया गया। वहीं कार्यक्रम को लोगों ने बारी बारी से संबोधित किया,जहां कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा की हमसे पहले भी यह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से…