बरहरवा। तीनपहाड़-राजमहल मुख्य मार्ग पर कटपुल के पास गुरुवार को एक टोटो और मैजिक वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें टोटो में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के लखीकोल, मानिकचक निवासी मुकुंद मंडल (40) अपने साथी वापी मंडल के साथ प्रयागराज कुंभ में स्नान कर घर लौट रहा था। दोनों यात्री फरक्का एक्सप्रेस से तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां से टोटो के जरिए राजमहल फेरी घाट की ओर रवाना हुए। रास्ते में…