अनूप कुमार गुप्ता, न्यूज अप्रैजल प्रतिनिधि, गढ़वा। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अफीम, गांजा, चरस एवं अन्य नशीले पदार्थों की खेती, तस्करी और इसके दुष्प्रभाव को रोकने की ठोस रणनीति पर गंभीरता से चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक एवं ड्रग इंस्पेक्टर ने बैठक में अब तक की गई कार्रवाई से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में किसी भी…