स्वांग 17 सितंबर स्वांग दक्षिणी पंचायत में महिलाओं द्वारा नशा उन्मूलन पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विषय प्रवेश कराते हुए बीणा महतो ने कहा कि पंचायत में कम उम्र के बच्चे नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं, जिससे सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो रहा है। खासकर बच्चियों और महिलाओं के लिए सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक बन गई है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अब शाम के समय बच्चियों को घर से बाहर निकलने से रोकने लगे हैं। महिलाओं ने चर्चा के दौरान यह स्पष्ट किया कि…