जमशेदपुर :-ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास बुधवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे हवाई मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे। सोनारी हवाई अड्डे पर उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। यहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य श्री दास का स्वागत किये। गौरतलब हो कि ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद श्री दास पहली बार शहर पहुंचे। वे यहां यहां दो दिनों तक प्रवास करेंगे। स्वागत करने वालों में दिनेश कुमार, राम बाबू तिवारी , गुंजन यादव , पवन अग्रवाल , भूपेंद्र सिंह , चंद्रशेखर मिश्रा…